जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, सड़कें व इमारतों को पहुंचा नुकसान
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई जिसके चलते सड़कों और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए ज़िला पुलिस प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ ने बचाव अभियान चलाया है। वहीं, ज़िले में आई बाढ़ और बर्फबारी के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।