जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 जवान हुए घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम को आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है व इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।