जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 1 अज्ञात आतंकी ढेर
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) के चवलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई और फिलहाल अभियान जारी है। खबरों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।