जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य हिस्सों में बिछी बर्फ की मोटी चादर, सामने आईं तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य हिस्सों में ताज़ा बर्फबारी के बाद बर्फ की मोटी चादर बिछ गई जिसकी तस्वीरें न्यूज़ वेबसाइट्स के ट्विटर अकाउंट्स पर शेयर की गई हैं। शनिवार को कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुलमर्ग में ताज़ा बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के गुलमर्ग स्की रिज़ॉर्ट में लगभग 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई।