जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुआ भीषण हिमस्खलन, 1 विदेशी नागरिक की हुई मौत
अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार दोपहर स्कीइंग वाले स्थान पर भीषण हिमस्खलन होने से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है और एक अन्य विदेशी नागरिक लापता है। पीटीआई के मुताबिक, कम-से-कम 5 स्कीयर्स को बचाया गया और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।