जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर: आतंकी हमले पर राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर है...घायलों के जल्द-से-जल्द ठीक होने की आशा करता हूं।" घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और करीब 33 लोग घायल हैं।

Load More