जम्मू-कश्मीर के जम्मू व राजौरी में मोबाइल डेटा सेवाओं पर आज शाम 7 बजे तक के लिए लगी रोक

जम्मू-कश्मीर के जम्मू और राजौरी ज़िले में मोबाइल डेटा सेवाओं पर मंगलवार शाम 7-बजे तक रोक लगा दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा 'मोबाइल डेटा सेवाओं का दुरुपयोग और उससे पब्लिक ऑर्डर में समस्या' होने की संभावना के मद्देनज़र रोक लगाई गई है। गौरतलब है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राजौरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Load More