जम्मू-कश्मीर के डोडा समेत 4 ज़िलों के लिए अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केंद्र शासित प्रदेश के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन ज़िलों के लिए अगले 24 घंटों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Load More