जम्मू-कश्मीर के नौपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नौपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है।

Load More