जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान हुआ शहीद

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया, "आतंकवादियों ने...गंगू क्रॉसिंग पर तैनात नाका पार्टी पर फायरिंग की..जिसमें एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से...घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए...अस्पताल ले जाया गया जहां उनका...निधन हो गया।" बकौल पुलिस, "इलाके की घेराबंदी कर तलाशी जारी है।"

Load More