जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी
पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के नैना बटपोरा इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है और तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है, बीते महीने शोपियां ज़िले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया था।