जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लगभग 30 किलो आईईडी बरामद हुआ
पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद किया। पुलिस ने कहा, "पुलवामा पुलिस द्वारा स्पेसिफिक इनपुट तैयार करने की वजह से एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया गया।" दूसरी ओर बडगाम में जारी एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के तीन आतंकियों को घेर लिया है।