जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने गाया राम भजन, वीडियो हुआ वायरल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राम भजन गाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक ने कटरा (जम्मू-कश्मीर) में एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन 'ढूंढो मोरे राम' गाया। इससे पहले इस साल जनवरी में कपिल सिब्बल के साथ इंटरव्यू के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने राम भजन गाया था।