जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा ज़िले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर के अनुसार, मारा गया आतंकी नए घुसपैठ वाले आतंकवादी समूह का हिस्सा था। आतंकी के पास से 1 एके-47 राइफल, 3 मैग्ज़ीन बरामद हुई हैं। सुरक्षाबल इलाके में छिपे 2 और आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

Load More