जम्मू-कश्मीर के बारामुला लोकसभा सीट पर पिछले 35 वर्षों में हुआ सबसे अधिक मतदान
चुनाव आयोग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के बारामुला लोकसभा सीट पर सोमवार को 54.21% मतदान हुआ। यह आंकड़ा 1984 (61.09%) के बाद सर्वाधिक है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में बारामुला में केवल 34.5% लोगों ने मतदान किया था जबकि 2014 लोकसभा चुनावों में 39.13% मतदान हुआ था। 1996 में वहां 46.65% मतदान हुआ था।