जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के येदिपोरा इलाके में शुक्रवार तड़के (करीब 3:25 बजे) शुरू हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानीय आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे व इलाके में तलाशी अभियान जारी है। वहीं, शोपियां के चित्रगाम इलाके में देर रात (करीब 2:03 बजे) से मुठभेड़ जारी है।

Load More