जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शराब की दुकान पर हुए हमले के मामले में 4 आतंकी गिरफ्तार

बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को एक शराब की दुकान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 4 आतंकवादियों और लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उनके पास से 5 पिस्टल, 23 ​​ग्रेनेड व विस्फोटक बरामद हुआ है। गौरतलब है, शराब की दुकान पर हमले से वहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हुई थी।

Load More