जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को मार गिराया। कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के पास से 1 एके-47, 1 पिस्तौल व गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। गौरतलब है, इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में 2 आतंकियों को मार गिराया था।

Load More