जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में सोपोर के ज़ालूरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया जबकि अन्य 3 आतंकी भागने में सफल रहे हैं। मारे गए आतंकी की पहचान लाहौर के हंज़ल्ला के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, उसके पास से 1 ए.के. राइफल, 5 मैगज़ीन व गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Load More