जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लश्कर का आतंकवादी हुआ गिरफ्तार, हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद इशाक लोन को बारामूला से गिरफ्तार किया है। आतंकवादी के पास से एक आईईडी, एक पिस्तौल, पिस्तौल की मैगज़ीन, 18 कारतूस और 8-मीटर बिजली का तार बरामद हुआ है। बकौल पुलिस, समय पर हुई इस कार्रवाई ने बारामूला व आसपास के इलाकों में बड़े हमले को टाल दिया।