जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए तीन सैनिक हुए शहीद
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सेना के कैंप में आतंकियों की घुसपैठ रोकने के दौरान मुठभेड़ में घायल हुए तीन सैनिक इलाज के दौरान शहीद हो गए। शहीद हुए सैनिकों के नाम- सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मण डी. हैं। सेना ने कहा, "हम घटना पर शोक व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं...उनके (सैनिकों) परिजनों को शक्ति मिले।"