जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमलों में शामिल लोगों की सूचना देने पर ₹10 लाख देगी पुलिस
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में रविवार व सोमवार को हुए आतंकी हमलों में 6 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने घटना में शामिल आतंकियों की सूचना देने वाले को ₹10 लाख इनाम देने की घोषणा की है। बकौल पुलिस, जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं, एनआईए ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।