जम्मू-कश्मीर के रियासी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 1 महिला की मौत व 24 लोग हुए घायल

रियासी (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से 1 महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। राजस्थान के नंबर प्लेट वाली यह बस घटना के वक्त कटरा से जम्मू जा रही थी। बकौल पुलिस, तेज़ गति से बस चलाने के कारण हादसा हुआ।

Load More