जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने की एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

शोपियां (जम्मू-कश्मीर) के चौधरी गुंड में शनिवार को आतंकियों ने एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय का पूरन कृष्ण भट्ट नामक शख्स बगीचे की ओर जा रहा था। बकौल पुलिस, गोली लगने से घायल हुए भट्ट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Load More