जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बिहार के 3 मज़दूरों को मारी गोली
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को आतंकियों ने 3 प्रवासी मज़दूरों को गोली मार दी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीनों मज़दूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में हुई है और ये तीनों बिहार के सुपौल ज़िले के रहने वाले हैं।