जम्मू-कश्मीर के सांबा में 2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत, 17 घायल
सांबा (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार शाम 2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई व करीब 17 लोग घायल हो गए। सांबा ज़िला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक 13-वर्षीय किशोरी भी शामिल है। ज़िला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹1-₹1 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है।