जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी में हुई मज़दूर की मौत
जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 वर्षीय मज़दूर को सीने में गोली लगी थी और घटना के दौरान मज़दूर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।