जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में खेत में खुदाई के दौरान मिले मोर्टार के 8 पुराने गोले
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में शनिवार को एक खेत में खुदाई के दौरान मोर्टार के 8 पुराने गोले मिले। अधिकारियों ने बताया कि सावधानीपूर्वक खुदाई कर खेत से जंग लगे 83 एमएम के गोले निकाले गए। अधिकारियों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते को बुलाकर गोलों को निष्क्रिय कर दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।