जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को किया गया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास से पिस्टल व ग्रेनेड बरामद किया गया है। बकौल पुलिस, सुरक्षाबलों को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।