जम्मू-कश्मीर को चाहिए प्यार लेकिन उन्हें मिला बुलडोज़र: अतिक्रमण विरोधी अभियान पर राहुल
जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण के खिलाफ जारी प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "जम्मू-कश्मीर को चाहिए रोज़गार, बेहतर व्यापार और प्यार, मगर उन्हें मिला क्या? बीजेपी का बुलडोज़र!" राहुल ने आगे कहा, "कई दशकों से जिस ज़मीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है।"