जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने के लिए समयसीमा बताएं: सरकार से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने के लिए कोई समयसीमा तय की गई और कोई रोडमैप तैयार किया गया है। बकौल सरकार, हालात सामान्य होने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाया जाएगा। 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म करने के साथ जम्मू-कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था।