जम्मू-कश्मीर को लेकर जर्मनी व पाक की टिप्पणी के बाद भारत ने जारी किया बयान
पाकिस्तानी समकक्ष के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में जर्मन विदेश मंत्री एनालीना बेयरबॉक की जम्मू-कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर टिप्पणी के बाद भारत ने बयान जारी किया है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में सीमापार से पोषित आतंकवाद और 26/11 मुंबई हमलों का ज़िक्र कर कहा, "ऐसे खतरों को नज़रअंदाज़ करना आतंकवाद के पीड़ितों के साथ नाइंसाफी करना है।"