जम्मू-कश्मीर नैशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर नैशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का मंगलवार को 80-वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान जम्मू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "उन्होंने (भीम सिंह) जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए...अपना जीवन समर्पित कर दिया।"