जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को शरण देने के 2 आरोपियों के पिता की संपत्ति ज़ब्त की
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा के एक निवासी की संपत्ति ज़ब्त की है जिसके 2 बेटों को कथित तौर पर आतंकवादियों को अवंतीपोरा में शरण व लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि कश्मीर में 2022 में ऐसी 28 संपत्तियां ज़ब्त की गईं जिनमें आतंकी गतिविधियों को रचा गया था।