जम्मू-कश्मीर में 12वीं कक्षा के छात्रों को दिया गया 11वीं का प्रश्नपत्र, परीक्षा स्थगित

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से 11वीं कक्षा के प्रश्नपत्र बांट दिए गए। एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार को फिज़िकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होनी थी और पैकिंग में गड़बड़ी के कारण गलत प्रश्नपत्र बांटे गए। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने परीक्षा स्थगित कर दी है और मामले में जांच की जाएगी।

Load More