जम्मू-कश्मीर में 21 साल बाद फिर मिली 'पेन गन', खुफिया एजेंसियों ने जताई चिंता
बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था जिनके पास बरामद हथियारों में एक 'पेन गन' भी शामिल थी। खुफिया एजेंसियों ने चिंता जताई है कि सिंगल शॉट वाले 'पेन गन' से आतंकी लक्षित हत्याओं को अंजाम दे सकते हैं। गौरतलब है, इससे पहले 2002 में बीएसएफ को बडगाम में एक 'पेन गन' मिली थी।