जम्मू-कश्मीर में 3 दशकों से बंद पड़े 350 साल पुराने भैरवनाथ मंदिर में किया गया हवन
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के मैसूमा इलाके में करीब 35 साल से बंद पड़े आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों ने हवन व पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह मंदिर करीब 350 साल पुराना है जो क्षेत्र की परिस्थितियों के चलते कई वर्षों से बंद पड़ा था लेकिन अब हालात बदल गए हैं।