जम्मू-कश्मीर में 4 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया तेंदुआ, शव बरामद
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार शाम एक 4-वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। बच्ची की तलाश शुरू की गई लेकिन घर से 2 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। वन्य जीव विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "हमने तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है...पीड़ित परिवार के लिए मुआवज़े की फाइल तैयार कर ली है।"