जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाक के ड्रोन पर की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार रात को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के एक ड्रोन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की आवाजाही देखने के बाद उस पर करीब 24 राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया।