जम्मू-कश्मीर में अपनी ही बंदूक से गलती से चली गोली लगने के बाद सेना के जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पुंछ ज़िले में सेना के जवान ईश्वरन की खुद की बंदूक से गलती से चली गोली लगने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। तमिलनाडु के रहने वाले ईश्वरन 37 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात थे। ईश्वरन को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Load More