जम्मू-कश्मीर में अपनी-अपनी सीटों से 2 लाख+ मतों से हारे उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में जम्मू-कश्मीर के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अपनी-अपनी सीटों से हार गए हैं। बारामुला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख ने नैशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अब्दुल्ला को 2,04,142 मतों से हराया है। वहीं, अनंतनाग-राजौरी सीट से मियां अल्ताफ अहमद (एनसी) ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा को 2,81,794 मतों से हराया है।