जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए अब यात्रियों को कराना होगा आधार कार्ड का सत्यापन
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए अब तीर्थयात्रियों को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड का सत्यापन कराना होगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को कहा कि यात्रा के इच्छुक तीर्थयात्रियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा या सत्यापन के लिए स्वेच्छा से आधार कार्ड जमा कराना होगा। अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 11 अगस्त को संपन्न होगी।