जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के 2 जवान हुए शहीद, 4 अन्य घायल

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में एक मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा किए गए एक विस्फोट में सेना के 2 जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। भारतीय सेना ने कहा, "आसपास की अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ वाली जगह भेजा गया है। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है।"

Load More