जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को शोपियां में आतंकियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की पत्नी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा, "हम दिवंगत कृष्ण के परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं।" आतंकियों ने 15 अक्टूबर, 2022 को कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी।