जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के परिवार को ₹1 करोड़ देगी एमपी सरकार
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सीआईएसएफ की बस पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवान शंकर प्रसाद पटेल के परिवार को मध्य प्रदेश सरकार ₹1 करोड़ का मुआवज़ा देगी। वहीं, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। इसके अलावा, उपयुक्त स्थान पर शहीद जवान की प्रतिमा स्थापित होगी और किसी संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।