जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद ग्राम रक्षा गार्ड को हथियारों की ट्रेनिंग देगी सीआरपीएफ

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुई 2 आतंकी घटनाओं में 7 नागरिकों की मौत के बाद सीआरपीएफ राज्य के ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) को हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देगी। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वीडीजी को बुनियादी शारीरिक युद्धाभ्यास में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। राजौरी के एक गांव में वीडीजी को हथियार भी बांटे गए हैं।

Load More