जम्मू-कश्मीर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में रविवार को सुबह 05:15 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे था और फिलहाल भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बकौल एनसीएस, अफगानिस्तान में भी सुबह 6 बजे के करीब 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

Load More