जम्मू-कश्मीर में इस साल 93 मुठभेड़ों में मारे गए 172 आतंकी, 26 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया है कि कश्मीर में इस साल सुरक्षाबलों के साथ हुई 93 मुठभेड़ों में कुल 172 आतंकी मारे गए जिनमें सर्वाधिक 108 आतंकी लश्कर/टीआरएफ से जुड़े हुए थे। बकौल एडीजीपी, इस साल आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कुल 26 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए व आतंकियों के हमले में कुल 29 आम नागरिकों की मौत हुई।