जम्मू-कश्मीर में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है: राजनाथ सिंह
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "इस साल के अंत तक चुनाव कराए जाने की...संभावना है।" गौरतलब है, दो दिन पहले निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची में संशोधन शुरू कर 31-अगस्त तक प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने की घोषणा की थी।