जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी कार, 6 लोगों की हुई मौत व 4 हुए घायल

डोडा (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार शाम एक कार गहरी खाई में गिर गई। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने 'एएनआई' को बताया कि हादसा शाम करीब 8:30 बजे हुआ और घटना में कार सवार 10 में से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना में अन्य 4 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Load More